गहनी हत्या कांड: जमीनी विवाद में चाचा देवेंद्र सिंह की हत्या में वांछित भतीजे शुभम सिंह की गिरफ्तारी पर 20 हजार का ईनाम घोषित
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी में एक सप्ताह पूर्व दो भाइयों विनोद सिंह व देवेंद्र सिंह के बीच जमीनी विवाद हुआ था।जिसने 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह की धारदार हथियार से हत्या हो गई थी। मृतक की पत्नी सीनु सिंह थाने में लिखित तहरीर देकर पांच नामजदों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।जिसने शुभम सिंह पुत्र विनोद सिंह का नाम भी शामिल है,जो हत्या के दिन से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है ।इसी बीच बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने शुभम सिंह पुत्र विनोद सिंह की गिरफ्तारी पर 20 हजार का ईनाम राशि घोषित किया गया है।जबकि शेष सभी वांछितों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय द्वारा जनपद मऊ के विभिन्न थानों पर पंजीकृत अभियोगों में *वांछित 13 शातिर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये विभिन्न राशियों में पुरस्कार की घोषणा की गयी है-
- शुभम सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी गहनी थाना हलधरपुर मऊ (20 हजार)