देवीपाटन 32 अंक तथा वाराणसी मंडल 47 अंक पाकर अव्वल रहे
रतनपुरा मऊ। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुरुआती दौर 19 वर्षीय बालक वर्ग मे देवीपाटन मंडल एवं बरेली मंडल के मध्य हुई। प्रतियोगिता में देवीपाटन ने 32 अंक प्राप्त कर बरेली मंडल को पराजित कर दिया। बरेली मंडल को मात्र 12 अंक ही मिले। अयोध्या मंडल एवं सहारनपुर मंडल के मध्य हुई प्रतियोगिता में सहारनपुर ने 31 अंक प्राप्त कर अयोध्या मंडल को पराजित किया। अयोध्या मंडल की टीम मात्र 12 अंक प्राप्त कर सकी। वाराणसी मंडल की बालिका टीम एवं आजमगढ़ मंडल की बालिका टीम के मध्य हुई। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने 38 अंक प्राप्त कर आजमगढ़ मंडल पर विजय प्राप्त की ।आजमगढ़ मात्र 19 अंक प्राप्त कर सका ।इसी क्रम में 14 वर्षीय बालक वर्ग प्रतियोगिता में आजमगढ़ एवं वाराणसी मंडल के मध्य प्रतियोगिता हुई। जिसमें वाराणसी ने 47 अंक प्राप्त कर आजमगढ़ मंडल को पराजित किया। आजमगढ़ मंडल मात्र 35 अंक प्राप्त कर सका। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल को 33, चित्रकूट मंडल को 14, अलीगढ़ मंडल को 8 एवं गोरखपुर मंडल को 39 प्राप्त हुए ।इस प्रकार आजमगढ़ मंडल विजयी रहा। इस आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश रेफरी बोर्ड के चेयरमैन सुरेश कुमार सिंह ने दी